दुष्कर्म के बाद भाभी की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे पर लटकाया 

बांदा । जिले के पैलानी थाना क्षेत्र महिला को उसके बेटे के सामने उसके सगे देवर ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। धूल झोंकने के लिए हत्या को सुसाइड बनाकर शव को फंदे पर लटका दिया। लेकिन यह पूरी वारदात महिला का पांच साल का मासूम देख रहा था। महिला ने वारदात के बीच मौका पाकर अपने पति को देवर की हरकतों की जानकारी तो दे दी, लेकिन कमरा बंद करने के बाद भी खुद को सुरक्षित नहीं कर पाई। बेटे ने घर पहुंचने पर पिता और नाना को सारी बात बता दी। 
उधर, घटना के बाद मायके पक्ष वालों की ससुरालियों से झड़प भी हुई। नौबत मारपीट तक पहुंच जाती, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पंचनामा भरा गया और फिर पीड़ित पक्ष शांत हुआ। मृतका के पिता ने वर पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायका और ससुराल दोनों पक्ष किसान परिवार है। मृतका का मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। मृतका चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। आरोप है कि ससुर ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग की थी, न देने पर बेटी को देवर के साथ पत्नी बनकर रहने की धमकी दी थी। इससे आरोपी देवर और ज्यादा स्वतंत्र हो गया। उसकी हरकत के बारे में रिश्तेदारों को भी बताया। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग भी की जाती थी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *