बहनजी ने फिर दोहराया….तीसरे मोर्चे की खबरें अफवाह, अकेले चुनाव लड़ रही बसपा 

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने दम पर लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया है। उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह बताया। मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।
बसपा मुखिया मायावती ने एक्स पर लिखा, बीएसपी देश में लोकसभा का चुनाव अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। इसके बाद चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें। उन्होंने कहा कि यूपी में बीएसपी की काफी मजबूती के साथ अपने दम पर चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *