सोहा अली खान ने ईद पर बेटी इनाया खेमू संग शेयर की खास तस्वीरें….

नई दिल्ली। बीती रात चांद का दीदार होने के बाद आज 11 अप्रैल को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार की धूम आमजन से लेकर फिल्मी गलियारों में भी खूब देखने को मिल रही है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने ईद सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कर फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं।

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की एक झलक साझा की है, जिसमें वह बेटी इनाया संग मस्ती करती नजर आ रही हैं।

सोहा अली खान का ईद सेलिब्रेशन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान हर साल अपने परिवार के साथ ईद का जश्न सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। उन्होंने बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और इसी के साथ सभी को ईद की मुबारकबाद दी है।

सोहा अली का ईद लुक

इस मौके पर मां-बेटी की ये जोड़ी चटक लाल और गोल्डन रंग के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। अनारकली सूट के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को कर्ल करके खुला रखा था। उनके कानों में हैवी झुमके उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। सोहा की बड़ी बहन सबा अली खान ने भी इस मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं। 

सोहा का फिल्मी करियर

सोहा के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 से फिल्म दिल मांगे मोर से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने रंग दे बसंती, बंगाली फिल्म रंग दे महल जैसी फ़िल्में की। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की लेकिन वो मुकाब आसील नहीं हो पाई, जिसकी वह हकदार थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *