बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान 

बच्चों में कुपोषण को दूर करने प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में खासकर अति पिछड़े अदिवासी इलाकों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। वे मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं।

विभागीय अधिकारियों ने पावर पाइंट प्रजेंटेशन के जरिए विभागीय कार्यक्रमों तथा योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पालना, राज्य महिला शक्तिकरण, संबल योजना के तहत सखी वन स्टाफ सेंटर, महिला हेल्पलाइन, पीएम जनमन, नारी अदालत और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं सहित राज्य शासन की महिला कोष-ऋण एवं सक्षम योजना, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, पूरक पोषण कार्यक्रम सहित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *