11 नवंबर तक खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट उपलब्ध

नई दिल्ली । मन की बात के 106वें एपिसोड में लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से त्योहारों में और विशेष अवसरों पर स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील की। उनके नेतृत्व में और वोकल फॉर लोकल की भावना को बल देते हुए, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कल कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में पांच दिवसीय दिवाली उत्सव ग्रामशिल्प, खादी लाउंज का उद्घाटन किया। मनोज कुमार ने कहा, “खादी प्रेमियों के लिए यहां हर बजट में स्थानीय उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। दिल्ली में कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये जिनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है, से लेकर लक्ष्मी और गणेश की सुंदर मूर्तियां, हस्तनिर्मित मिट्टी के मंदिर, ग्रामोद्योग और पीएमईजीपी इकाइयों द्वारा मिलेट से बने उत्पाद, मोमबत्तियां, अगरबत्ती, खादी कारीगरों और डिजाइनरों द्वारा तैयार खादी जैकेट और विभिन्न फैशनेबल खादी परिधानों की एक विशेष श्रृंखला भी उपलब्ध है। दिवाली उत्सव और आत्मनिर्भर भारत का उत्सव मनाते हुए, नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन विशेष छूट भी दे रहा है, जिसमें खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक की छूट और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *