ओरछा में रामलला के लिए विशेष तैयारी, एक लाख दीपों से जगमगाएगा रामराजा का मंदिर

ओरछा ।   अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए पूरी दुनिया में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में ओरछा के श्री राम राजा मंदिर में भी खास तैयारियां की गई हैं। ओरछा के श्री राम राजा मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर अयोध्या से प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी एलईडी लगाकर भक्तों के लिए किया जाएगा।  बुंदेलखंड के संगीत कलाकार इस दौरान भजन संध्या की प्रस्तुति भी देंगे। ओरछा में मां बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही घाट पर मां बेतवा मैया की आरती का प्रबंध भी किया गया है। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां आएंगे। वह भजन संध्या में शामिल होंगे। इसकी भी तैयारी कर ली गई है। इन सब कार्यक्रमों के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे नगर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *