लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, इसका मतलब है कि, चुनाव जल्द ही होगा- नीतीश 

पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुम्बई में हुयी इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होने के बाद वापस पटना लौटने पर एयरपोर्ट के निकट पत्रकारों से बात-चीत  करते हुए कहा कि ,  मीटिंग काफी अच्छी हुयी है, सब कुछ तय हो गया है। मुम्बई से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात-चीत में कहा कि, हमलोग को तेजी से काम करना है, क्योंकि, केन्द्र सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है। 

वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, इसका मतलब साफ है कि, चुनाव जल्द ही होगा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना केन्द्र सरकार क्यों नहीं करा रही है ? उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में ही जनगणना होनी थी लेकिन, क्यों नहीं हुआ ? पत्रकारों के सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि अब आप ही सोच लीजिये। इन सब बातों को पूरी मजबूती से हाउस में रखना चाहिये। इंडिया गठबंधन की बैठक में हमलोगों की आपस में बहुत अच्छी बातचीत हो गयी है, चिंता की कोई बात नहीं है। हम सब एकजुट होकर बहुत अच्छे ढंग से काम करेंगे। — अतीश दीपंकर/पटना/ईएमएस •

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *