पुणे में तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को कुचला, 5 की मौके पर ही मौत 13 घायल 

पुणे । पुणे-नासिक हाईवे पर खेड़ तालुका के शिरोली गांव के पास सोमवार रात भीषण हादसा हो गया. पुणे से आ रहे एक कार ने महिलाओं के जत्थे को उड़ा दिया। इस हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 13 महिलाएं घायल हो गईं। हादसा खरपुड़ी फाटा के पास हुआ। पुलिस ने जानकारी दी है कि कुल 18 महिलाएं थीं। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. दो मृतक महिलाओं के नाम सुशीला डेढ़े और इंदुबाई कोंडिबा कांबले (46) हैं और अन्य मृतकों के नामों का फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि ये 17 महिलाएं शादी समारोह और खाना बनाने के लिए खरपुड़ी फाटा स्थित मंगल कार्यालय गई थीं. ये महिलाएं पुणे के अलग-अलग इलाकों से आई थीं। जब सभी महिलाएं सड़क पार कर रही थी तभी पुणे की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कार  ने उन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब पुलिस टीम रात में जा रही थी। इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई और 13 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस द्वारा तत्काल सहायता प्रदान किए जाने के कारण घायल महिलाओं को शीघ्र उपचार मिला। घायल महिलाओं को  इलाज के लिए चंदौली ग्रामीण अस्पताल और राजगुरु नगर क्षेत्र के चार से पांच निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *