US एयरस्पेस में दिखा Spy Balloon, शक के घेरे में चीन, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

 अमेरिका के आसमान में एक चाइनीज जासूसी गुब्बारा दिखाई देने के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने जानकारी दी है कि अमेरिकी आसमान में 3 बसों के आकार के बराबर का विशाल गुब्बारा देखा गया है। अमेरिका रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने जानकारी दी कि अमेरिकी सरकार ने आसमान में ऊंचाई पर उड़ते एक गुब्बारे का पता लगाया है, जो कि अभी अमेरिकी उपमहाद्वीप के ऊपर उड़ रहा है।

जासूसी गुब्बारे की हो रही ट्रैकिंग

नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड इस जासूसी गुब्बारे की लगातार ट्रैकिंग कर रहा है। पेंटागन के अधिकारियों ने कहा है कि जैसे ही उन्हें इस संदिग्ध गुब्बारे के बारे में जानकारी मिली, तुरंत ही संवेदनशील डाटा को सुरक्षित किया ताकि उसे हैक न किया जा सके।

आम लोगों को कोई खतरा नहीं

पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि इस जासूसी गुब्बारे में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे आम लोगों के कोई नुकसान हो। गौरतलब है कि यह चाइनीज जासूसी गुब्बारा ऐसे समय में अमेरिका में दिखाई दिया है, जब जल्द ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन चीन का दौरा करने वाले हैं।

नहीं गिराया जाएगा जासूसी गुब्बारा

अमेरिका के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मार्क माइली और यूएस नॉर्दर्न कमांड जनरल ग्लेन वानहर्क ने इस विशाल जासूसी गुब्बारे को नीचे नहीं गिराने के निर्देश दिए हैं। पेंटागन के अधिकारियों को आशंका है कि यदि इस जासूसी गुब्बारे को नीचे गिराया जाता है तो लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। फिलहाल इस गुब्बारे पर नजर रखी जा रही है।
जहां दिखा जासूसी गुब्बारा, वहीं मौजूद है यूएस एयरफोर्स बेस गौरतलब है कि जिस स्थान पर विशाल जासूसी गुब्बारा दिखाई दिया है, उस इलाके में अमेरिकी एयरफोर्स बेस भी स्थित है और तीन न्यूक्लियर मिसाइल तैनात हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह गुब्बारा कितनी ऊंचाई पर उड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। बीते दिनों ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव के हालात थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *