सागर अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण

सागर ।  अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 30 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव थे। अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत थे। अनावरण समारोह को संंबोधित करते हुए पीडब्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ऐसे महापुरूष थे, कोई विरोधी भी जिनकी आलोचना नहीं करता था। वे युग पुरुष थे। इतिहास पुरुष थे। सारे विशेषण उनके लिए कम पड़ जाते है। वाजपेयी जी ने गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए। अगली पीढियां उनकों जान सके उनके व्यक्तित्व, कृतित्व उनके साहित्य से प्रेरणा ले सके। इसके लिए उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। उनका व्यक्तित्व निराश व्यक्ति के लिए हौसला देता है। वे अजातशत्रु और राजनीति के संत थे।

आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव को सडकों से जोड़ दिया है। यह उन्हीं की देन है। नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज हम सबके जीवन का महत्वपूर्ण दिन और सौभाग्य की बात है कि महामानव स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी ने विकास यात्रा की शुरूआत की थी, उस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्व. श्री वाजपेयी का कई बार सागर आगमन हुआ था। अगर वे सागर के किसी व्यक्ति को नाम से जानते थे तो वे सुशील तिवारी है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज खुशी का दिन है कि महान व्यक्तित्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। वाजपेयी जी ऐसे व्यक्तित्व थे सभी राजनीतिक दलों के लोग जिनका सम्मान करते थे। वे प्रखर वक्ता थे। हर वर्ग और हर उम्र के व्यक्ति उनके भाषण सुनने के लिए आतुर रहते थे। किसी परिपूर्ण व्यक्ति की कल्पना करते है तो वे वाजपेयी थे। सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की कार्य करने की अदभुत शैली थी। यह खुशी की बात है कि आज उनकी प्रतिमा स्थापित हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की यह देश में सबसे बडी मूर्ति है। यह स्थान एक तीर्थ के रूप में जाना जाएगा। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगरीय विकास मंत्री द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इससे प्रतिमा का स्थापना हो सकी। महापौर प्रतिनिधि डा. सुशील तिवारी ने बताया कि उन्हें स्व. वाजपेयी के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के नीति निर्णयों के कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में गिना जाता है। हम सब उनसे प्रेरणा लेते है। इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, महापौर संगीता तिवारी, गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, शैलेष केशरवानी, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी, नगरनिगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला आदि मौजूद थे। सागर। अटल पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *