लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 183 अंक टूटा, निफ्टी 19500 से फिसला….

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 180 से अधिक अंकों की गिरावट दिखी। दूसरी ओर निफ्टी भी फिसलकर 19500 के नीचे पहुंच गया। सुबह 09 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 254.29 (0.39%) अंकों की गिरावट के साथ 65,433.89 जबकि निफ्टी 79.30 (0.41%) अंक फिसलकर 19,463.80 अंकों पर कारोबार होता दिखा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *