हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18700 के पार….

वैश्विक बाजारों में मजबूती के बाद घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 253.33 (0.40%) अंकों की मजबूती के साथ 63,170.96 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 74.45 (0.4%) अंक चढ़कर 18,762.55 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक बाजारों में मजबूती के बाद घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स 253.33 (0.40%) अंकों की मजबूती के साथ 63,170.96 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 74.45 (0.4%) अंक चढ़कर 18,762.55 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की मजबूती में मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा मजबूत दिखे। निफ्टी में डॉ रेड्डीज, हिंडाल्को और डिवीज लैब के शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिखे। इससे पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 310 अंक नीचे फिसलकर 62,917 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। अबतक के कारोबार में डी मार्ट के शेयरों में तीन प्रतिशत की तेजी दिख रही है वहीं टीसीएस के शेयर दो प्रतिशत तक फिसलकर कारोबार करते दिखे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *