मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार

बीते कई दिनों की रिकाॅर्ड तेजी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली दिखी। बुधवार को सेंसेक्स लगभग 100 अंकों तक फिसला। निफ्टी भी कमजोर होकर 19350 के करीब पहुंच गया। हालांकि थोड़े ही समय में बाजार में मजबूती लौटी और यह हरे निशान पर लौट आया। फिलहाल सेंसेक्स 74.77 (0.11%) अंकों की बढ़त के साथ 65,553.82 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 25.30 (0.13%) अंक मजबूत होकर 19,414.30 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में शामिल इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरो में 1.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिख रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *