गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और 200 अंक टूटा, निफ्टी18700 के करीब पहुंचा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में गुरुवार को रिकार्ड हाई के बाद लगातार बिकवाली दिख रही है। शुक्रवार की सुबह सेंसेक्स की शुरुआत लाल निशान पर हुई और यह 63,000 के लेवल से नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 278.87 (0.44%) अंकों की गिरावट के साथ 62,960.02 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 93.15 (-0.5%) अंक फिसलकर 18,678.10 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में मेटल और मीडिया सेक्टर को छोड़कर ज्यादातर सेक्टर्स के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *