शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक चढ़ा, अडानी एंटरप्राइजेज में तेजी

नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच आज ट्रेड डील की औपचारिक घोषणा होने वाली है। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। लेकिन उससे पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक गिर गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,950 अंक से नीचे चला गया था। 9.53 बजे सेंसेक्स 233.05 अंक यानी 0.29% तेजी के साथ 81,770.75 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 92.40 अंक यानी 0.37% तेजी के साथ 25,141.05 अंक पर था।

गणतंत्र दिवस के कारण सोमवार को शेयर बाजार बंद था जबकि पिछले हफ्ते पांच में से चार दिन बाजार गिरा था। आज सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और अडानी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा तेजी आई है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तीन फीसदी तेजी आई। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, ईटरनल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर शुरुआती कारोबार में चार फीसदी गिर गया।ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट आई है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.26 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.13 फीसदी गिरावट आई है। सेक्टोरली निफ्टी मेटल में एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। दूसरी ओर निफ्टी ऑटो में करीब 1.5 फीसदी गिरावट आई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *