सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फ्री बस सुविधा मिलेगी….

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फ्री बस सुविधा मिलेगी। छात्र घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए फ्री बस सुविधा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को महाविद्यालय छात्रों के हित में फ्री बस सुविधा देने की घोषणा की थी। ऐसे में निशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों से 28 अगस्त तक जानकारी मांगी गई है। उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त ने इस संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। सीएम भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की थी, जिसे सितंबर से लागू किया जा सकता है। शासकीय महाविद्यालय में पढ़ रहे उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निशुल्क बस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। इसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के आसपास के बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्यों  को ये सभी जानकारी 28 अगस्त तक विभाग को भेजने के लिए कहा गया है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *