सुभाष घई ने की ‘ऐतराज 2’ की घोषणा, प्रियंका-करिश्मा-अक्षय की जोड़ी फिर दिखेगी?

अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म ऐतराज (Aitraaz) को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने खलनायक की भूमिका निभाई थी और इसके लिए उनको खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने कल 20 साल पूरे कर लिये है। इस खास मौके पर निर्माता सुभाष घई ने एक जबरदस्त अनाउंसमेंट की।

सुभाष घई ने फिल्म को लेकर की अनाउंसमेंट
सुभाष घई ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का एक फोटो शेयर किया और उनकी 'बोल्ड एंड ब्यूटीफुल' परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की। घई ने बताया कि प्रियंका पहले इस रोल को करने में घबरा रही थीं लेकिन फिर भी उन्होंने इसे पूरे आत्मविश्वास के साथ किया। उन्होंने इसी पोस्ट में आगे ऐतराज 2 की अनाउंसमेंट भी कर डाली। उन्होंने पुष्टि की कि ऐतराज 2 वास्तव में बन रही है और अमित राय को बोर्ड में शामिल किया गया है।

ऐतराज ने पूरे किए 20 साल
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुभाष घई ने प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की और लिखा, 'बोल्ड और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने हिम्मत दिखाई और कर दिखाया। यही वजह है कि सिने प्रेमी आज 20 साल बाद भी ‘ऐतराज’ में निभाए उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं। मेरे मुक्ता आर्ट्स ने ऐतराज को बनाया था। पहले प्रियंका इस भूमिका को निभाने में हिचकिचाई थीं, लेकिन फिर इस महिला के किरदार को पूरे आत्मविश्वास के साथ बखूबी निभाया।'

तैयार है ऐतराज 2 की स्क्रिप्ट
बातचीत में सुभाष घई ने बताया था कि ओ माई गॉड 2 के राइटर-डायरेक्टर अमित राय ऐतराज 2 की कहानी लिख रहे हैं। उन्हें कई स्टूडियो से भी कॉल आ रहे हैं जो फिल्म बनाने को लेकर इच्छुक हैं। जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी।

साल 2004 में रिलीज हुई ऐतराज में अक्षय, करीना और प्रियंका के अलावा अमरीश पुरी, अन्नू कपूर, परेश रावल, विवेक शौक, प्रीति पुरी, उपासना सिंह और दिनेश लांबा भी नजर आए थे।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *