महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष की अचानक मौत, रोज की तरह दर्शन करने पहुंचे थे तभी बिगड़ी तबीयत

उज्जैन ।   विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह प्रतिदिन की तरह बाबा महाकाल के दर्शन करने घर से निकले थे और मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने ही वाले थे कि इसके पहले मंदिर के बाहर बनी मोनू तिवारी की दुकान पर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई इसके बाद उन्हें ई-रिक्शा से तत्काल अवंती हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जाता है इसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि आज सुबह जानकारी लगी थी कि मंदिर के बाहर स्थित मोनू तिवारी की दुकान पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा उम्र 63 वर्ष की चक्कर आने के कारण अचानक तबीयत खराब हो गई है और वह बेहोश हो गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद मेने तुरंत महाकाल मंदिर की एंबुलेंस दुकान तक पहुंचाई थी लेकिन तब तक महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय गुरु व अन्य लोग उन्हें ई रिक्शा से उपचार के लिए अवंती हॉस्पिटल ले गए थे आपने बताया कि अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जाने वाला था उसके पहले ही उनकी मौत हो गई। पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा के निधन की जानकारी लगते ही महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही पूरे शहर मे शोक की लहर छा गई। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *