अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने महिलाओं को किया सम्मानित

रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान, चिकित्सा और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 31 से अधिक प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जी.डी. बक्शी की पत्नी श्रीमती सुनीता बक्शी उपस्थित रहीं। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहलता केसेरा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती डेज़ी सिंह द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और आयोजन को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने फाउंडेशन की प्रेरणादायक यात्रा और उसके सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उनका संबोधन उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष दीप्ति गोयल, महासचिव पूजा भारद्वाज और रश्मि सेठ ने किया। रश्मि सेठ की प्रभावशाली एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *