छत्‍तीसगढ़ में धूप ने चढ़ाया गर्मी का पारा, सूरज की तपिश से हाल बेहाल

बंगाल से आ रही ठंडी हवा के थमने से छत्‍तीसगढ़ में गर्मी का पारा चढ़ गया है। तेज धूप के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी सहित देश का मौसम अभी शुष्क रहेगा।

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रायपुर सहित प्रदेश भर में दोपहर में तपिश काफी ज्यादा बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से उमस और बढ़ने लगी है

छत्‍तीसगढ़ में सर्वाधिक गर्म रहा डोंगरगढ़

मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा, गर्मी में बढ़ोतरी होगी। गर्मी व उमस बढ़ने से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि अब बंगाल से आने वाली नम हवा काफी कम हो गई है। इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *