रायपुर में सुबह से ही धूप, गर्मी से लोग परेशान….

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से बारिश थम गई है। अब प्रदेश के तापमान में वृद्धि भी हो रही है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ दोपहर में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस गर्मी से लोग परेशान हैं। नमी के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में देर शाम गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बदलाव नहीं होगी। बहरहाल, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर धूल उड़ रही है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। मौसम साफ होने से धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर में आज दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। सामान्य तापमान से 4 डिग्री ज्यादा है। बीते रात में पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तरी भारत और बंगाल की खाड़ी इसके साथ ही तटीय आंध्रप्रदेश में मौसम का सिस्टम बना हुआ है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *