सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल के साथ शेयर की फोटो, अथिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल के साथ शादी रचाई है। सुनील शेट्टी का अपने दामाद राहुल के साथ बहुत प्यारा बॉन्ड है।

कभी सुनील शेट्टी अपने दामाद को चियर करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर उनकी जीत का जश्न मनाते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने दामाद पर प्यार लुटाया है।

सुनील शेट्टी को दामाद पर आया प्यार

'धड़कन' स्टार सुनील शेट्टी ने क्रिकेटर दामाद केएल राहुल के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में जहां राहुल ने अपने ससुर सुनील के कंधे पर हाथ रखा है, वहीं एक्टर ने अपने दामाद के कमर पर हाथ रखकर कैमरे के लिए पोज दिया है। दोनों मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, राहुल और सुनील ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ एक-दूसरे को ट्विन भी किया है।

पिता-पति की फोटो पर अथिया शेट्टी का रिएक्शन

इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में हार्ट की इमोजी बनाई है। इसी फोटो को राहुल ने हार्ट और स्माइली इमोजी के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। यही नहीं, सुनील शेट्टी के पोस्ट पर अथिया शेट्टी ने भी रिएक्शन दिया है। अपने पति और पिता की फोटो पर अथिया ने हार्ट की इमोजी शेयर कर प्यार बरसाया है।

बात करें तीनों के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों केएल राहुल वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में बिजी हैं। वहीं, सुनील शेट्टी जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' में दिखाई देंगे। 'हीरो' मूवी से डेब्यू करने वाली अथिया इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *