पुलिस अधीक्षक द्वारा रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व अराजकतत्वों की निगरानी के तहत दिए निर्देश

हाथरस। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा रेलवे लाइन की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जीआरपी,आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी  राजकुमार वाजपेयी, क्षेत्राधिकारी जीआरपी आगरा नजमुल हुसैन नकवी,के.आर.मीना एसएसई हाथरस, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट,थाना प्रभारी सासनी , प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, थाना प्रभारी थाना जीआरपी हाथरस सिटी, आदि अधिकारी मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने संबंधित घटनाओं को रोकने हेतु रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर नियमित संयुक्त पेट्रोलिंग कराई जाए । जीआऱपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को संयुक्त रुप से समय समय पर रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करने हेतु मिश्रित आबादी और ट्रैक के आसपास के अराजकतत्वों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।सभी को बताया गया कि रेलवे ट्रैक व अन्य किसी रेलवे सम्बन्धी घटना के सम्बन्ध मे कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसको आपस मे साझा करेंगे तथा उच्चाधिकारीगणों को भी अवगत करायेंगे । ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने हेतु पत्थरबाजों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों का वेरिफिकेशन कराये जाने हेतु तथा विगत दस वर्षो मे रेलवे ट्रैक पर जो भी घटनाएं हुई है उनका विश्लेषण कर लिया जाए तथा उक्त घटनाओं मे संलिप्त अपराधियों पर निरंतर निगरानी, चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया । रेलवे ट्रैक के आसपास अवैध निर्माण पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिये गये ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *