गोंडा के पुलिस अधीक्षक का हुआ तबादला….

गोंडा: यूपी में मंगलवार को दो तबादले हुए हैं। गोंडा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस अंकित मित्तल को तैनाती दी गई है।

आईपीएस अंकित मित्तल सेनानायक, 8वीं वाहिनी, पीएसी बरेली में तैनात थे।

इसके पहले सोमवार को एटा और फतेहपुर के एसपी व एसएसपी की अदलाबदली की गई थी। फतेहपुर के एसपी राजेश कुमार सिंह को एटा का एसएसपी बनाया गया जबकि एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया।

वहीं, रविवार देर रात चार आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया था। जल निगम के एमडी अनिल ढींगरा को गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया। उदय भानु त्रिपाठी को विशेष सचिव नगर विकास से विशेष सचिव आबकारी बनाया गया। सचिव नगर विकास रविंद्र कुमार को एमडी जल निगम नगरीय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और सत्य प्रकाश पटेल निदेशक दिव्यांगजन निदेशालय से विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *