सूरत  में एक ही परिवार की सामूहिक आत्महत्या  का संदिग्ध मामला सामने आया 

सूरत । गुजरात के सूरत शहर में आठ साल से कम उम्र के तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को आधी रात में परिवार के सदस्यों में से एक ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी, तीन बच्चों और अपने माता-पिता को जहर दे दिया। बच्चों में तीन और पांच साल की दो बेटियां और सात साल का बेटा शामिल है। 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, परिवार सूरत के पालनपुर में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस ने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कहा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है।
सूरत के पुलिस उपायुक्त  ने कहा, एक ही परिवार के सात लोगों की आत्महत्या से मौत हो गई है। छह ने जहर खाया और एक ने फांसी लगा ली। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि कुछ आर्थिक लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ठेकेदारी करने वाले 37 साल के व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित उनके परिवार के छह सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े मिले। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के छह सदस्यों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *