ताइवान को आंख दिख रहे चीन को झटका, न्यूक्लियर सबमरीन दुर्घटनागस्त 

बीजिंग । चीन के लिए यह चिंताजनक समय है। चीन की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी नहीं चल रही है, वे तेजी से पश्चिम से अलग-थलग होते जा रहे हैं और अब, ताइवान स्टेट से चीन के लिए बुरी खबर आई है। बताया जा रहा हैं चीन की न्यूक्लियर सबमरीन दुर्घटनागस्त हो गई। इस एक्सीडेंट में सबमरीन पूरी तरह तबाह हो गई है। हालांकि चीन की तरफ से दुर्घटना की कोई पुष्टि नहीं की गई है। 
22 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया उन खबरों से भरा पड़ा था कि टाइप 093 (शांग क्लास) चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की परमाणु-संचालित हमलावर पनडुब्बी विवादित ताइवान स्ट्रेट के आसपास बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई और सात प्रशिक्षुओं सहित जहाज पर सभी सवार अधिकारी की मृत्यु हो गई। दुर्घटना या जहाज पर सवार चीनी अधिकारियों की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बारे में पूछने पर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि इसकी पुष्टि करने के लिए कोई सबूत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सन ली-फैंग ने कहा कि देश के संयुक्त खुफिया और निगरानी तंत्र को पनडुब्बी दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला है।
ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास एक चीनी पनडुब्बी की संभावना काफी है क्योंकि चीन ने इस क्षेत्र में गतिविधि बढ़ा दी है। दो दिन पहले ताइवान ने कहा था कि पिछले 24 घंटों में 25 चीनी वायु सेना के विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया, क्योंकि बीजिंग द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास कर रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *