देश में लॉकडाउन की बातें अफवाह… हरदीप सिंह पुरी बोले- पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी उछाल और उससे उत्पन्न ऊर्जा संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लगातार दो पोस्ट कीं। इसमें उन्होंने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लॉकडाउन की खबरों को भी अफवाह बताया।हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पोस्ट में बताया, ‘वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।’ उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

लॉकडाउन पर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री ने लॉकडाउन पर भी बात कही। उन्होंने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने लिखा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।’

भारत में नहीं बढ़ी तेल की कीमत

  • एक अन्य पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इससे कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए।
  • उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश पेट्रोल-डीजल के दाम 30% से 50% तक बढ़े। अफ्रीकी देशों में कीमतों में 50% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं उत्तरी अमेरिका और यूरोप तक में कीमतें 20% से 30% तक महंगी हुई हैं।
  • केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद भी भारत में कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ।

    टैक्स में की कटौती

    सरकार ने तेल कंपनियों के भारी घाटे को कम करने के लिए अपने टैक्स रेवेन्यू में बड़ी कटौती की है। शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। इस पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो हो गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *