तांत्रिक ने बीमारी दूर करने का झांसा देकर हड़पे दस लाख 

गजरौला में तंत्र मंत्र से बीमारी दूर करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने एक परिवार से दस लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद तांत्रिक और उसका साथी दोनों फरार हो गए। मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी व परिवार के सदस्य बीमार हो गए।

वह इलाज कराने के लिए नगर के मोहल्ला शिवपुरी में एक तांत्रिक के पास पहुंचे। आरोप है कि तांत्रिक व उसके साथी ने ग्रामीण की बेटी को अपने झांसे में लिया। आरोप है कि तंत्र विद्या करके परिवार से दस लाख रुपये हड़प लिए। बताया जाता है कि महिला ने अपनी तीन बीघा जमीन बेचकर भी तांत्रिक व उसके साथी को दे दिए।

दस लाख रुपये हड़पने के बाद अचानक तांत्रिक व उसका साथी गायब हो गए। महिला ने गांव के लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी कोशिशों के बाद तांत्रिक व उसके साथी का पता लगाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *