कंपनियों की बिक्री बढ़ी लेकिन मुनाफे की रफ्तार पड़ी धीमी, आरबीआई ने बताई वजह

नई दिल्ली: लिस्टेड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों की बिक्री में 2024-25 के दौरान 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह पिछले साल की 3.5 फीसदी ग्रोथ से ज्यादा है। इसमें खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मशीनरी, फूड एंड बेवरेजेज और फार्मा सेक्टर का बड़ा योगदान रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। वहीं दूसरी तरफ, RBI ने बताया कि कुछ बड़े सेक्टर जैसे पेट्रोलियम और लोहा स्टील की बिक्री 2024-25 के दौरान कम हुई। यानी उनमें गिरावट दर्ज की गई है।

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को 2024-25 के दौरान प्राइवेट कंपनियों (कॉरपोरेट सेक्टर) के प्रदर्शन पर डेटा जारी किया। यह डेटा 3,902 लिस्टेड नॉन गवर्नमेंट नॉन- फाइनैंशल (NGNF) कंपनियों के शॉर्ट फाइनैंशल नतीजों से लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024-25 में लिस्टेड प्राइवेट नॉन- फाइनैंशल कंपनियों की कुल बिक्री ग्रोथ पिछले साल के 4.7 फीसदी के कम लेवल से बढ़कर 7.2 फीसदी हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *