टाटा ग्रुप ने दिखाई दरियादिली, विमान हादसे के पीड़ितों के लिए बनेगा 1,000 करोड़ का ट्रस्ट

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए एक ट्रस्ट बनाएगा। एयर इंडिया का एक विमान हाल में अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह पिछले 10 साल में देश में सबसे बड़ा हादसा था। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की एयर इंडिया में लगभग 74% हिस्सेदारी है। यह कंपनी इस ट्रस्ट के लिए 500 करोड़ रुपये देगा। इस ट्रस्ट का नाम AI171 ट्रस्ट होगा।

सूत्रों के मुताबिक टाटा संस का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स भी AI171 ट्रस्ट के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि दान कर सकता है। इस दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मारे जाने वाले लोगों में 241 यात्री थे। इसके अलावा जमीन पर भी 19 लोग मारे गए। टाटा संस और एयर इंडिया ने पहले ही मृतकों के परिवारों को 1.25 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *