लखनऊ से राजनाथ सहित दस प्रत्याशी मैदान में

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा सहित कुल दस प्रत्याशी लखनऊ लोकसभा सीट के लिए मैदान में नजर आएंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम सूची जारी की। सोमवार को नाम वासपी का दिन था।

आइएनडीआइए से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा का पर्चा सही पाया गया और वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले डा. आशुतोष वर्मा नामांकन खारिज हो गया। लखनऊ लोकसभा सीट पर कुल 41 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने 31 पर्चे खारिज कर दिए।

लखनऊ लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी प्रत्याशी

  • राजनाथ सिंह – भारतीय जनता पार्टी
  • रविदास मेहरोत्रा – समाजवादी पार्टी
  • सरवर मलिक – बहुजन समाज पार्टी
  • कपिल मोहन चौधरी – मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल
  • गौरव वर्मा – हिंदू समाज पार्टी
  • सरवर अली – सरवर पार्टी
  • बृजेश कुमार यादव – किसान विश्व पार्टी
  • मो. अहमद – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी
  • अखंड प्रताप सिंह – निर्दलीय
  • इश्तियाक अली – निर्दलीय

मोहनलालगंज लोकसभा में कौशल सहित ग्यारह प्रत्याशी

मोहनलालगंज सुरक्षित सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर सहित 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर कुल 22 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। निर्वाचन अधिकारी सौरभ जैन ने जांच के बाद 10 पर्चे खारिज कर दिए, जबकि कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर ने अपना नाम वापस ले लिया। कौशल किशोर तीसरी बार मोहनलालगंज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

  • कौशल किशोर – भारतीय जनता पार्टी
  • आरके चौधरी – समाजवादी पार्टी
  • राजेश कुमार – बहुजन समाज पार्टी
  • बृजेश कुमार विक्रम – राष्ट्रीय समाज
  • श्याम लाल – पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया
  • सूरज कुमार -सरदार पटेल सिद्वांत पार्टी
  • सुनीता छेदा – आम जनता पार्टी
  • सुशील रावत – निर्दलीय
  • रमेश कुमार – निर्दलीय
  • जितेंद्र कुमार – निर्दलीय
  • महेंद्र – निर्दलीय

पूर्वी क्षेत्र विस उपचुनाव में चार प्रत्याशी

पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई पूर्वी क्षेत्र विस सीट पर कुल चार प्रत्याशी मैदान में बचे हैं, जबकि छह प्रत्याशियों ने उपचुनाव के लिए नामांकन किया था। निर्वाचन अधिकारी सचिन वर्मा ने नामांकन पत्रों की जांच में दो को खारिज कर दिया। 

  • ओम प्रकाश – भाजपा
  • मुकेश सिंह – कांग्रेस
  • आलोक कुशवाहा – बसपा
  • विनोद बाल्मीकि – निर्दलीय
     
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *