बालोद के रिहायशी इलाके में तेंदुआ का आतंक, कुत्ते को बनाया शिकार…

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोनईडोंगरी गांव के एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुस गया जहां उसने एक पिल्ले को अपना शिकार बनाया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और सभी वन विभाग से मदद की गुहार लगा रहे हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है  जिसके बाद से वन विभाग भी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

आसपास के लोगों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर एक निजी फार्म हाउस में तेंदुआ घुसा हुआ था। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और उसने कुत्ते को अपना शिकार भी बनाया है जिसके बाद फार्म हाउस के संचालक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद से वन विभाग भी अलर्ट मोड पर है और लोगों को अलर्ट कर रहा है। गुरुर क्षेत्र घने वन से भी घिरा हुआ है।

आसपास के लोगों के लिए इंसानों के साथ साथ जानवरों की सुरक्षा भी बड़ी चुनौती है क्योंकि पालतू जानवरों को लोग अक्सर घरों के बाहर बांधकर रखते हैं ऐसे में तेंदुआ जानवरों को अपना शिकार ना बनाए यह चुनौती है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *