थलपति विजय का लड़की के कंधे पर हाथ रखने वाला वीडियो वायरल, लोग दे रहे ताने, मगर फैन ने बता दी सच्चाई

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक्स हैंडल पर एक वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 184.9K व्यूज मिल चुके हैं। इस पर एक्टर को लोग खरीखोटी सुना रहे हैं। क्योंकि वह एक फीमेल स्टूडेंट के कंधे पर हाथ रख देते हैं। और बाद में वह छात्रा उन्हें हटाने के लिए बोलती है। इसी पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

किसी इवेंट में थलपति विजय पहुंचे थे। वीडियो कितना पुराना है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन ये वीडियो असली है या नकली, ये जरूर पता चल गया। इसमें वह एक छात्रा को सम्मानित करते हुए शॉल पहनाते हैं और फिर उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे सर्टिफिकेट देकर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज करते हैं। हालांकि इस दौरान वह लड़की एक्टर से कुछ कहती है और उनका हाथ पकड़कर अपने कंधे से हटा देती है। अब इसी को लोगों ने वायरल किया और तरह-तरह की बातें कीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *