शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाकर पहुंची दुल्हन

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में हुई एक अनोखी शादी की चर्चा जोर शोर से हो रही है। इस अनोखी शादी की खास बात थी कि इसमें किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली दुल्हन खुद ट्रैक्टर चलाकर शादी के मंडप तक पहुंची। दुल्हन का अनोखा अंदाज देखकर वर और वधु पक्ष के लोग काफी खुश हुए। वहीं वर पक्ष के लोगों ने कहा कि हमारे घर में बहू नहीं बेटी आ रही है।

दरअसल जमुनिया गांव निवासी अखिल पटेल की शादी दमोह में रहने वाली शिवानी के साथ तय हुई थी। दोनों परिवार खेती किसानी का काम करते हैं। शिवानी भी अपने परिवार का खेती किसानी में हाथ बटाती हैं, जिसके चलते उसे ट्रैक्टर चलाना आता है। वर पक्ष की इच्छा थी कि शादी में कुछ ऐसा किया जाए जो यादगार बन जाए।

इसलिए जब दुल्हन को शादी के मंडप में पहुंचना था, तो वह वरमाला लेकर ट्रैक्टर में बैठकर स्टेज पर पहुंची। दुल्हन को इस तरह ट्रैक्टर पर देखकर घराती और बराती दोनों ही हैरान रह गए। दुल्हन शिवानी जहां एक हाथ से ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाल रही थी, तो वहीं दूसरे हाथ से आतिशबाजी भी कर रही थी। इस अनोखी शादी की सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है और अनोखी शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग शिवानी के अंदाज की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *