प्रेमी संग भाग रही दुल्हन की सड़क हादसे में हुई मौत

मिर्जापुर में जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में मृत युवती समेत तीनों लोगों की शिनाख्त हो गई। शादी से एक दिन पहले शनिवार की रात को प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन को सड़क हादसे में जान गवानी पड़ी। हादसे में दुल्हन उसके प्रेमी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की 28 मई को शादी थी। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव में उसकी शादी तय हुई थी। रविवार को बरात आनी थी, पर होनी को कुछ और मंजूर था। लड़की अपने बुआ के देवर के पुत्र से प्रेम करती थी। शादी से पहले दोनों ने भागने की योजना बनाई।

दुल्हन का प्रेमी निवासी सरैया थाना मांडा प्रयागराज अपने फुफेरे भाई के साथ शनिवार कि रात साढ़े नौ बजे जिगना थाना क्षेत्र के मवैया गांव पहुंचा। प्रेमी बाइक पर अपनी प्रेमिका दुल्हन रानी मुखर्जी को बैठाकर भागने लगा। भागते समय गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि एक  किलोमीटर दूर सुमतिया गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक डीसीएम से टकरा गई।

हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों शव को अस्पताल भेजवाकर शिनाख्त में जुटी। देर रात शव की शिनाख्त हुई। जिसके चलते शादी वाले घर में मातम पसर गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शादी से पहले प्रेमी संग भाग रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हुई है। शिनाख्त के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *