दूल्हा तो तय नहीं हुआ, फूफा नाराज हो गए

 सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस सरकार में कई योजना बंद करने के लिए प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए

भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर लगातार दौरे किए जा रहे हैं। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह ने प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर कहा कि, कांग्रेस जब थी तो कई योजनाएं बंद कर दी थी, प्रियंका जी को इसका जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने कहा 2003 में मिस्टर बंटाधार की सरकार थी, तब बिजली पानी सडक़ कुछ भी नहीं था और अब प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा रहा। विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर भी मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि दूल्हा तो तय नहीं हुआ, फूफा नाराज हो गए
चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे को जमकर घेर रहे है। सीएम शिवराज सिंह ने आज पौधारोपण कर एक अपने बयान में कहा, मुस्कुराइए हम मध्यप्रदेश में है। क्योंकि मप्र में तेजी से विकास हो रहा है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है और मुझे यह कहते हुए गर्व है की बीजेपी सरकार ने पिछले 17 वर्षों में विकास का एक नया इतिहास रचा है। विपक्ष के गठबंधन इ्रडिया को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दूल्हा तो तय नहीं हुआ, फूफा नाराज हो गए। सभी दागदार एक साथ हो गए है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, मोदी की लोकप्रियता की बाढ़ से सभी एक पेड पर चढ़ गए है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, नीतीश, लालू, सभी नेताओं के बयान देख लीजिए। अलग-अलग राज्यों में एक दूसरे को पानी पी पी के कोसने वाले,आपस में लडऩे वाले है। अब दिल्ली में दोस्ती इसलिए कर रहे है क्युकी जानते है कि मोदी जी भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर नही छोड़ेंगे।

इसलिए हम विकास पर्व बना रहे है
सीएम ने कहा 2003 तक जहां प्रदेश में टूटी फूटी एक लाख किलोमीटर तक मध्यप्रदेश में सडक़े थी जिसको गड्ढों में ढूंढना पढ़ता था। आज 4 लाख 11 हजार किलोमीटर तक शानदार सडक़े बना कर जनता को उन्नति दी हैं। उन्होंने कहा कि रोज हजारों करोड़ो रुपए के विकास के कामो का लोकार्पण किया जा रहा है। बिजली के मामले जहां 2800 मेगा वार्ड उपलब्धता होती थी 2003 तक, अब हम ने 28 हजार बिजली बनाई। इसलिए हम विकास पर्व बना रहे हैं। मुस्कुराइए क्योंकि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कई योजनाएं बंद कर दी थी
जब कांग्रेस की सवा साल की सरकार बनी थी तब कमलनाथ जी ने हमारी सभी योजना बंद करदी थी। फिर वो बच्चों को लैपटॉप देने की हो या फिर बुजुर्गों की यात्रा को लेकर हो। साथ ही बहनों को जो एक हजार रुपए देते थे हर महीने वो भी बंद करदी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री विकास योजना के तहत गरीबों को जो मकान दिए जाते थे उस योजना को भी बंद करदी थी। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अब जब प्रियंका जी आई है तो उन्हें इसके जवाब देना चाहिए।

लोगों को फिर दिलाई बंटाधार की याद
सीएम शिवराज ने प्रदेश के मतदाताओं को दिग्विजय सिंह के साथ-साथ कमल नाथ के शासनकाल की भी याद दिलाई और खबरदार रहने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने ग्वालियर दौरे पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा से भी कांग्रेस की वादाखिलाफी को लेकर जवाब मांगा। शिवराज ने कहा कि याद कीजिए वो दिन, जब 2003 तक श्रीमान बंटाधार जी की सरकार हुआ करती थी। तब ना बिजली थी, ना पानी और ना ही सडक़ें। इसके अलावा सवा साल वो भी थे, जब जनता से किए गए वादे निभाए नहीं गए। कांग्रेस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी जी अब मध्य प्रदेश आई हैं, तो उन्हें इन बातों का जवाब देना होगा।

कर्नाटक की घटना बहुत दुखद
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो, उसके ध्वजवाहक जो हमारे जैन संत थे। उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े करना ये क्रूरतम अपराध है। इसके आगे उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा, मैं कर्नाटक की सरकार से कहूंगा कि किसी भी कीमत पर अपराधी छोड़े ना जाए ये केवल जैन संतों का सवाल नहीं है। जैन संत वंदनीय है, पूजनीय है, त्याग के अनुपम उदाहरण है वो। उनका अपना कुछ नहीं है वह लोक कल्याण के लिए काम करते हैं। ये देश का अपमान है। देश के विश्वास का कत्ल किया गया है। यह संतों के विश्वास का कत्ल किया गया है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए।  सीएम शिवराज ने मणिपुर की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, आरोपियों को कठौर दंड मिलना चाहिए। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प प्रकट किया है। भारत में बेटियो को देवियों की तरह पूजा जाता है। जो हुआ वो जघन्य अपराध हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैन मुनि लोक कल्याण के लिए यह अपना जीवन व्यतीत करते हैं। यह देश का अपमान है। देश के विश्वास का कत्ल है। संतो के विश्वास का कत्ल है। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *