हैदराबाद से जगदलपुर जा रही बस हुई हादसे का शिकार….

हैदराबाद से जगदलपुर जा रही कृष्णा ट्रैवल्स की यात्री बस नैमेड में सुबह दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री और चालक परिचालक सुरक्षित हैं। नैमेड थाना प्रभारी जेएल सलाम ने बताया कि कृष्णा ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक सीजी 17 केडब्ल्यू 0539 शुकवार को हैदराबाद से जगदलपुर यात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी बीच सुबह छह बजे के दरमियान बाईक सवार को बचाने के चलते बस अनियंत्रित होकर एनएच 63 के मुख्य सड़क से उतर गई और पंचायत भवन के सामने लगे बिजली खम्भे से जा टकराई। दुर्घटना में किसी यात्री और चालक परिचालक को चोट आई हैं। सभी सुरक्षित हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *