मुख्यमंत्री गुरुवार को ग्वालियर आए, जन आभार यात्रा में रथ में सवार होकर उन्‍होंने लोगों का अभार व्‍यक्‍त किया

ग्वालियर ।  ऐतिहासिक नगरी एवं संगीतधानी ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जताने निकले। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का कर किया आत्मीय अभिनंदन। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,राज्य सरकार के मंत्री गण प्रद्युम्न सिंह तोमर व नारायण सिंह कुशवाह और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण भी भी खुले वाहन पर सवार होकर जनता का आभार जता रहे हैं।

गोला का मंदिर से शुरू हुई है जन आभार यात्रा

प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन सिंह यादव ग्वालियर पहुंच गए हैं। उनका एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद रथ में सवार होकर वे लोगाें का अाभार व्यक्त करते हुए गोला का मंदिर क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। अभार व्यक्त करने के बाद मुख्यमंत्री लाल टिपारा गौशाला में जाएंगे और वहां पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। रथ यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हैं।

यह रहेंगे मौजूद

खाद्य प्रसंस्करण मंत्री मप्र नारायण सिंह कुशवाह, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर, सांसद भिंड संध्या राय, सांसद गुना कृष्णपाल सिंह यादव, महापौर ग्वालियर शोभा सिकरवार, विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, विधायक चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, विधायक मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव, विधायक करैरा रमेश खटीक, विधायक पिछोर प्रीतम लोधी, विधायक शिवपुरी देवेंद्र कुमार जैन, विधायक कोलारस महेंद्र सिंह यादव।

समीक्षा बैठकें: आनलाइन जुड़ेंगी मुख्य सचिव व डीजी

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों में पहले मुख्य सचिव वीरा राणा और डीजी पुलिस का आगमन भी प्रस्तावित था, लेकिन गुरुवार शाम बदलाव हो गया। मुख्य सचिव और डीजी आनलाइन बैठक में जुड़ेंगी। इसके साथ ही कई विभागों अधिकारी भी शामिल होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *