कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व सत्यनिष्ठा की दिलाई शपथ

सूरजपुर। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही जिला पंचायत, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय अन्य शासकीय संस्था एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस का शपथ लिया गया। जिला संयुक्त कार्यालय के राष्ट्रीय एकता दिवस के शपथ कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर सुनिल अग्रवाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *