नूंह में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद….फिर किया पुलिसवालों पर हमला

नूंह । हरियाणा के नूंह में बीते साल जुलाई महीने में खनन माफियाओं द्वारा डंपर से कुचलकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। बावजूद इसके खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। देर शाम गांव हथनगांव में निरीक्षण करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जब खनन माफियाओं को रोका गया, तब आरोपियों ने उनकी वैन के ऊपर ही बुलडोजर चला दिया। 
खनन माफियाओं द्वारा पुलिस पर किए जानलेवा हमले से पुलिस कर्मचारियों को जान बचाना भारी पड़ गया। हमले में पुलिस कर्मचारी बच गए लेकिन वैन क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की गंभीरता को देखकर आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली को कब्जे में लेकर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
जानकारी के मुताबिक, देर शाम कर्मचारियों को सूचना मिली कि गांव हथनगांव में अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तब उन्हें देख आरोपी जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों को लेकर भागने लगे।आरोपियों को भागता देख पुलिस ने अपनी गाड़ी से रास्ता रोकने की कोशिश की। लेकिन जेसीबी चालक ने मशीन से गाड़ी के ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी से भाग कर अपनी जान बचाई। 
फिलहाल पुलिस ने शाहिद, वाजिद, खन्नू, यासीन, जमशेद, नसीम, कमरुद्दीन और जमशेद निवासी हथनगांव के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *