नशे में ड्राइवर ने ट्रक को घर में घुसाया, ठेले को भी मारी टक्‍कर….

रायपुर।  राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। हालांकि इस दुर्घटना में घर के सदस्‍य बाल-बाल बच गए। जबकि एक 15 साल के बच्‍चे के पैर में हल्‍की चोट आई। वहीं सड़क पर कुछ ठेले और गाड़ियां भी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ट्रक को बाहर निकाया गया।

दरअसल, यह घटना तेलीबांधा थाना के मौलीपाड़ा गुरुद्वारे के पीछे की है। जहां देर रात गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक घर में जा घुसा। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से घर के एक 15 साल के बच्‍चे के पैर में चोट आई है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया और मकान में जा घुसा। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान ट्रक ने कुछ ठेले गाड़ियां को भी टक्‍कर मार दिया, जिससे ठेले गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को जब्‍त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *