शेयर बाजार में बीते दो दिनों से जारी गिरावट थमी..

घरेलू शेयर बाजार में बीते दो दिनों से जारी गिरावट पर बुधवार को ब्रेक लग गया है। शुरुआती कारोबारी सेशन में सेसेक्स 233.28 की बढ़त के साथ 60519.32 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। दूसरी ओर निफ्टी 72.85 अंकों की बढ़त के साथ 17,794.35 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। बाजार में IT, बैंकिंग और मेटल्स सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिख रही है। इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में बाजार करीब 0.75% तक कमजोर हो गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *