ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने की बंपर कमाई

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' थिएटर्स में छाई हुई है। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही शानदार कलेक्शन कर लिया है।सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज की। फिल्म को भाईजान के फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। ओपनिंग डे पर KKBKKJ ने अच्छी कमाई की। अब फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सलमान खान ने लंबे ब्रेक के बाद इस साल ईद पर फैंस के लिए अपनी कोई फिल्म रिलीज की है। ऐसे में भाईजान का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज से पहले सलमान ने फिल्म के प्रमोशन में खूब पसीना बहाया, जिसका अब उन्हें फायदा भी मिल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *