भोपाल से हज की पहली फ्लाइट 7 जून को सुबह 7 बजे भरेगी उड़ान

भोपाल। स्टेट हज कमेटी की और से इस साल हज पर जाने वाले हज यात्रियों का फ्लाइट शेडयूल हज कमेटी आफ कमेटी ने जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार भोपाल से 7 जून से 21 जून तक टेकऑफ कर फ्लाइट्स हाजियों को लेकर सऊदी अरब के जद्दा शहर जाएंगी। भोपाल, सीहोर और रायसेन के हज यात्री इन फ्लाइट्स के जरिए जद्दा रवाना होंगे। फ्लाइट शेडयूल के मुताबिक हज यात्रियों की पहली उड़ान राजा भोज एयरपोर्ट से 7 जून को सुबह 7 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह आठ जून से लेकर 21 जून तक रोज सुबह 7 बजे जद्दा के लिए स्पाइसजेट की उड़ान टेकऑफ होंगी। वहीं इंदौर के देवी अहिल्यादेवी एयरपोर्ट से 4 जून को हाजियो का पहला ग्रुप रवाना होगा। गौरतलब है कि इस साल 5 हजार से ज्यादा हज यात्री सूबे से हज यात्रा के लिए जा रहे हैं। हज यात्रियों की वापसी सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना से होगी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *