प्रेमी संग भागने के लिए युवती ने की नाना की हत्या

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के सिरोल इलाके में एक नातिन ही अपने नाना के मौत का कारण बन गई। अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए लड़की ने अपने नाना-नानी के नूडल्स में नींद की गोली मिला दी। जिसके बाद दोनों की हालत काफी गंभीर हो गई थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी नातिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।सिरोल इलाके में रहने वाले किशनलाल संखवार और उनकी पत्नी कंठश्री अपने बेटे सोनू और नातिन काजल के साथ रहते थे।

काजल का बंटी संखवार नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा थ। एक दिन काजल ने अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई। इसके लिए उसने एक दिन नूडल्स बनाई और उसमें नींद की गोली डाल दी।काजल ने यह मैगी अपने नाना, नानी और उनके बेटे सोनू को खिला दी। इसके बाद किशनलाल संखवार और उनकी पत्नी कंठश्री की हालत बेहद गंभीर हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान किशनलाल की मौत हो गई और उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *