शादी की रात दुल्हन की मांग सुनकर दूल्हे की हालत खराब

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दूल्हे की हालत खराब हुई जब दुल्हन ने शादी की रात ही उससे पांच लाख रुपये और संपत्ति अपने नाम करने की मांग कर दी. फिर दुल्हन ने जो खुलासा किया वो पूरे परिवार को जेल भेजने वाला था. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 

बागपत में एक दुल्हन ने शादी की रात दूल्हे के सामने ऐसी मांग कर दी कि उसे सुनकर दूल्हे की हालत खराब हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने शादी की रात ही तोहफे के तौर पर पांच लाख रुपये और संपत्ति अपने नाम करने की मांग कर दी. दुल्हन की मांग सुनकर दूल्हे के पसीने छूट गए. ऐसे में जब दूल्हे ने दुल्हन की इस मांग का विरोध किया तो उसने उसे गैंगरेप में फंसाने की धमकी दे दी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शादी के दूसरे दिन दुल्हन अपनी सास के गहने और नकदी लेकर भाग गई। अगली सुबह जब दूल्हे के परिवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन घर में रखे सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपये लेकर भाग गई।

चाचा ने तय की थी शादी

पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में युवक ने बताया है कि उसके चाचा की दिल्ली में किराने की दुकान है, जहां एक महिला काम करती थी। महिला ने कुछ दिन पहले चाचा से कहा था कि वह बहुत गरीब है और अपनी बेटी की शादी नहीं कर सकती। ऐसे में अगर आपको कोई अच्छा लड़का पता हो तो बताएं, वह अपनी बेटी की शादी किसके साथ कराएगी।

शादी कब हुई?

महिला की सादगी देखकर चाचा को युवक का ख्याल आया और उन्होंने महिला को बताया। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से नवरात्रि के दौरान 11 अक्टूबर को मंदिर में शादी हुई। युवक ने बताया कि दुल्हन उसे फोन कर 15 लाख रुपए की मांग कर रही है और ऐसा न करने पर उसे फंसाने की धमकी भी दे रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *