आईसीसी ने मैच के रिजर्व डे पर खेले जाने को लेकर बयान जारी किया…. 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। द ओवल मैदान पर सिर्फ बल्लेबाजों ने ही नहीं, बल्कि गेंदबाजों ने भी अपना काबिलियत का नजारा पेश किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा दिए गए 444 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने चौथे दिन तक 164 रन बनाए। इस वक्त कंगारू टीम के पास कुल 280 रन की बढ़त है। वहीं, मैच के आखिरी दिन यानी 11 जून को बारिश होती है तो मैच रिजर्व डे पर चला जाएगा। आईसीसी ने मैच के रिजर्व डे पर खेले जाने को लेकर बयान जारी किया है।

WTC Final में रिजर्व डे को लेकर ICC का बयान जारी

दरअसल, सोमवार यानी 12 जून 2023 को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है, लेकिन मैच के छठे दिन में जाने की संभावना काफी कम नजर आ रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती चार दिनों में खेलने में कोई रुकावट नहीं आई है। इस कड़ी में ।CC ने आगे स्पष्ट किया कि अगर खेल में समय बर्बाद होता है और ओवर नहीं होते हैं तो मैच रिजर्व डे खेल में आ जाएगा। आईसीसी ने आगे कहा, "रिजर्व डे सिर्फ तब इस्तेमाल होगा अगर बारिश या खराब रोशनी की वजह से खेल में खलल डालने वाली स्थिति देखने को मिले। हालांकि, लंदन में अब तक का मौसम साफ रहा है। ऐसे में इस गर्मी में बारिश होने की उम्मीद कम लग रही है।'' इसके साथ ही आईसीसी ने कहा कि रविवार के दिन में लंदन में बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से खेल पूरा एक घंटे तक रुक सकता है। अगर एक घंटे से ज्यादा देर तक मैच बारिश की वजह से टला तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा। बारिश के अलावा अगर खराब लाइट ने मैच में रुकावट डाली तो भी रिजर्व डे पर मैच चला जाएगा।

WTC Final रिजर्व डे के नियम

WTC Final के नियम के अनुसार, एक टेस्ट मैच को पूरा करने के लिए कुल 30 घंटे दिए जाते हैं, जो एक दिन में लगभग छह घंटे या पूरे दिन में 90 ओवर्स का होता हैं। अगर इन दोनों में से एक भी स्थिति पूरी नहीं होती है, तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *