मुख्य सचिव-डीजीपी से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट:25 दिन से लापता बच्ची का सुराग नहीं, आयोग नाराज

कोहेफिजा इलाके में 25 दिन पहले लापता हुई 6 साल की मासूम का कोई सुराग नहीं है। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर मुख्य सचिव और डीजीपी से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने स्पष्ट किया है यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का यह गंभीर मुद्दा है।

इधर भोपाल पुलिस ने मासूम को ले जाने वाले संदेही आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी को ट्रेस करने अलग-अलग टीम रवाना की गई हैं। मासूम का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मासूम किस हाल में है। यह भी साफ नहीं है। मप्र पुलिस के आंकड़े बताते हैं पिछले 3 वर्षों में 3400 से ज्यादा लड़कियां-महिलाएं लापता हुईं।

इनमें कई दस्तयाब भी हुईं। मासूम 6 अप्रैल की रात एक ब्रिज के नीचे मां के साथ सोयी थी। मां की सुबह नींद खुली तो बेटी गायब मिली। थाने पहुंची मां ने पूरा घटनाक्रम बताने के साथ देवर पर शंका जताई थी। इसके बाद भी पुलिस संदेही को ट्रेस नहीं कर सकी है। महिला का पति लकवाग्रस्त है। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की शंका भी जताई थी।

बदमाशों के उत्पात मामले की भी रिपोर्ट मांगी इधर मप्र मानवाधिकार आयोग ने बीच सड़क पर उत्पात मचाने वाले बदमाशों के मामले में हुई कार्यवाही का प्रतिवेदन 15 दिन के अंदर पुलिस कमिश्नर से मांगा है। शाहपुरा इलाके में दो बदमाशों ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाते हुए कई वाहनों के कांच फोड़ दिए थे। इसमें दो लोग घायल हुए थे। उत्पात मचाने वाला हबीबगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *