पहले दिन दिखा राजकुमार-जान्हवी की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’का जलवा

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के आने से बॉक्स ऑफिस की खोई हुई रौनक फिर से लौट आई है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' ने भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इन दोनों फिल्मों के आने से पहले राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों का मनोरंजन करा रही थी। आइए जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा…

मिस्टर एंड मिसेज माही

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का दर्शकों को ब्रेसब्री से इंतजार था। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्माण अपूर्व मेहता, हीरू यश जौहर और करण जौहर ने किया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने सात करोड़ रुपये की कमाई की है।  

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *