निजी कंपनी की मैनैजर को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने निजी कंपनी की महिला प्रबंधक की शिकायत पर अन्य फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर पीड़ीता के साथ होटल मे दुष्कर्म किया गया था। पुलिस के अनुसार अरेरा कालोनी हबीबगंज इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया वह एक निजी कंपनी में प्रबंधक है, और अपनी मां के साथ रहती है। साल 2021 में उनकी मुलाकात निजी फाइनेंस कंपनी के अधिकारी 30 वर्षीय सौरभ शर्मा से हुई थी। जल्दी ही उनकी पहचान बढ़ गई, और वह एक दूसरे को पंसद करने लोगे। बाद में सौरभ शर्मा ने महिला से अपने प्रेम का इजहार करते हुए उसे शादी का प्रस्ताव दिया जिसपर महिला ने अपनी रजामंदी दे दी। इसके बाद उनका मिलना जुलना शुरु हो गया और सौरभ पीड़ीता के घर पर भी आने-जाने लगा। आरोप है कि अप्रैल 2022 में सौरभ ने उसे मिलने के लिये होटल इलेवन में बुलाया और वहॉ उसके साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबध बना डाले। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जल्दी शादी करने का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह पीडिता का लगातार दैहिक शोषण करने लगा। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा ओर उसने महिला से से दुरिया बनानी शुरु कर दी। उसका बदला बर्ताव देख पीड़ता ने उसपर शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए उसे धमका दिया। इसके बाद महिला ने थाने जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *